मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता देखे खबर

मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता
चोरी की घटना में आरोपीयो के कब्जे से चोरी गई 01 पानी की मोटर, 05 लोहे की राड व केबल तार सहित कुल 34 हजार रुपये का मश्रुका बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया। थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 379 भादवि में दिनांक 01/02 मई 2024 की मध्य रात्रि को ग्राम सुरजपुर के सोलर प्लांट से चोरी गये सामान बेटरी, पानी की मोटर, केबल एवं लोहे की राड की पतारसी में दिनांक 24.07.2024 को मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सुरजपुर सोलर प्लांट से चोरी गया सामान बेचने ग्राम झौंकर आये मुखवीर सूचना पर टीम को रवाना किया गया। पालनाखेडी जोड पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगे जिन्है फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा-नाम पता पूछा तो अपना नाम 1. दिनेश पिता हिन्दुसिंह गुर्जर उम्र 42 साल 2. ईश्वर पिता रुगनाथ सिंह गुर्जर उम्र 42 साल निवासी गण ग्राम हनोती के होना बताया जिनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका 280 फिट केबल तार, 05 लोहे की राड तथा 01 पानी की मोटर कुल किमती 34000 रुपये का मश्रुका समक्ष पंचान जप्त किया जाकर आरोपीयो को मोके से गिरफ्तार किया। उक्त दोनो आरोपीयो से उक्त अपराध में चोरी की गई बैटरी व थाना मक्सी के अन्य अपराध में चोरी गये मश्रुका के संबंध में पूछताछ जारीहै।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI सुरजभानसिंह ढिल्लन, ASI संजय सवनेर HC 656 राहुल पटेल, HC 94 विरेन्द्र शर्मा, HC 116 रशीद कुरेशी, HC 167 निलेश जामलिया, आर.62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव, आर. 395 नवीन यादव की सराहनीय भुमिका रही

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |     बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |