बगीचे में दादा को खाना देने गई लड़की, रास्ते में किडनैप; खेत में ले जाकर किया रेप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज में एक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है. लड़की बगीचे में आम के फसल की रखवाली कर रहे बाबा को खाना देने के लिए गई थी. वापस आते समय एक युवक और उसके दो दोस्तों ने उसका अपहरण कर लिया. तीनों उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां पर उसके साथ दरिंदगी की.

पीड़िता की दादी की शिकायत पर पहले तो यह मामला दो थानों के बीच उलझा रहा, लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की पहल पर कैंपिंयरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया. पीड़िता की उम्र 16 साल बताई जा रही है. किशोरी की दादी ने पुलिस को बताया कि संतकबीरनगर का गोलू यादव मेरी पोती के पीछे कई दिनों से पड़ा हुआ था. उसके स्कूल जाते समय भी वह छेड़खानी करता था. जैसे ही पोती घर से निकलती थी, वह उसके पीछे लग जाता था. सोमवार को जब वह अपने बाबा को बगीचे में खाना देकर लौट रही थी, तभी गोलू यादव अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंच गया और पोती से छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर उसने अपने दो साथियों को बुला लिया और उसे किडनैप कर लिया.

दादी ने पुलिस से की शिकायत

दादी ने पुलिस को बताया कि केले के खेत में ले जाकर आरोपी गोलू ने पोती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया. साथ ही उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा. पूरे परिवार को जान से मार दूंगा. आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद जब किशोरी घर पहुंची तो मुझे पूरी बात बताई.

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

युवक मेंहदावल थानाक्षेत्र के नौलखा पुलिस चौकी के एक गांव का निवासी है. किशोरी की दादी ने बताया कि मैंने पहले नौलखा पुलिस चौकी के पास शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया. वहां की पुलिस का कहना था कि घटनास्थल कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में है, इसलिए वहां पर जाकर शिकायत करें.

क्या बोले एसपी?

इस संबंध में एसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू यादव के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है. गोलू के दो साथियों ने वारदात को अंजाम देने में सहयोग किया है, इसलिए उन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |