सावन के पहले सोमवार पर ही पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा में दरार! भाजपा नेता ने शेयर किया फोटो मध्यप्रदेश By Shahzad Khan Last updated Jul 22, 2024 564 मंदसौर। आज से भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन माह की शुरुवात हो चुकी है। मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच मंदसौर के पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया की X पर की गई पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। यशपाल सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा के एक मुख में दरार आने की आशंका जताई है। Related Posts जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन,… फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें यशपाल सिंह ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर इस बात की संभावना जताते हुए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से भारत सरकार और प्रदेश के पुरातत्व विशेषज्ञों सहित मंदसौर कलेक्टर से उचित कार्यवाही का आग्रह किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा के एक मुख का फोटो भी शेयर किया हुआ है।जिस में भगवान पशुपतिनाथ के मुख के समीप से एक बड़ी लकीर दिखाई दे रही है। इस मामले पर मंदिर प्रबंधन के लोग कुछ भी कहने से बचते हुए दिखाई दे रहे है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 564 Share