राजस्थान: फिर पलट जाती ट्रेन, ट्रैक पर दिखी हैरान कर देने वाली चीज, ड्राइवर की चालाकी से टला हादसा

राजस्थान के डूंगरपुर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई. असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया रख दिया. लेकिन कोई हादसा होता, इससे पहले सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट की की नजर पड़ गई. उसने तत्काल ट्रेन को रोक दिया. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है.

असारवा से जयपुर वाया उदयपुर चलने वाली ट्रेन, जिसे उदयपुर और डूंगरपुर के बीच रविवार रात 11:30 बजे के करीब डिरेल करने की कोशिश की गई. डूंगरपुर के ऋषभदेव के पास ट्रेन पहुंची, तभी ट्रैक पर लोको पायलट की नजर पड़ी. वहां पर लोहे के सरिये पड़े हुए थे.

ट्रेन की इंजन में फंस गए थे सरिए

ट्रेन की गति ज्यादा था, ड्राइवर ने ट्रेन को रोकने के लिए ब्रेक लगाई, लेकिन ट्रेन थोड़ी आगे बढ़ गई. कुछ सरिए ट्रेन की इंजन में भी फंस गए थे. हालांकि इससे इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ. करीब 25 मिनट के बाद ट्रेन को फिर से उदयपुर के लिए रवाना किया गया. वहीं, अब डूंगरपुर की सदर थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. जीआरपी के अधिकारी भी जांच कर रहे हैं.

इससे पहले भी इसी ट्रैक पर ब्रिज को ब्लास्ट से उड़ाने की साजिश सामने आई थी. पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को गिरफ्तार किया था. 12 नवंबर 2022 को ओडा ब्रिज को उड़ाने की साजिश की गई थी और धमाके भी डेटोनेटर से किए गए थे. इससे पटरियां क्रैक कर गई थीं, गनीमत रही थी कि सुबह जब कुछ युवाओं ने पटरी पर क्रैक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद उदयपुर आ रही ट्रेन को रास्ते में ही रोक दिया था.

इससे पहले यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के करीब 10 डिब्बे बेपटरी हो गए. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई थी. वहीं 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |