अभिनेत्री जया प्रदा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोलीं- यहां आने के बाद सब शुभ होता है

उज्‍जैन। अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा ने शहर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत की ।

जया प्रदा ने कहा, “आज गुरु पूूर्णिमा के अवसर पर मैं यहां दर्शन आई हूं, मैं जब भी इंदौर आती हूं तो यहां शीश झुकाने ज़रूर आती हूं। मेरी आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।” उन्‍होंने यह भी कहा कि वे यहां अक्‍सर आती रहती हैं।

जया प्रदा अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंची और भगवान महाकाल के दर्शन किए। उल्‍लेखनीय है कि भाजपा नेता और अभिनेत्री जया प्रदा पहले भी कई बार उज्‍जैन आकर भगवान महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं।

आज जया प्रदा ने मंदिर में नंदीगृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर उन्‍होंने कुछ देर तक ध्‍यान भी लगाया। उन्‍होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |