इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, छात्रा को कार से घुमाने ले गए और गैंगरेप कर बना लिया वीडियो

ग्वालियर। ग्वालियर के मोहना इलाके में छात्रा से गैंगरेप के मामले में तीसरा आरोपित अंकेश रावत भी पकड़ा गया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तीसरे आरोपित अंकेश से जब पूछताछ की गई तो वह बोला कि वीडियो उसने नहीं बल्कि कृष्णा सोनी ने खुद अपने मोबाइल से बनाया था। इसके बाद उसे और सत्यम बाथम के मोबाइल पर शेयर कर दिया था। मोहना इलाके में रहने वाली नौवीं की छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद कृष्णा सोनी, अंकेश रावत और सत्यम बाथम कार से उसे अपने साथ ले गए थे। कृष्णा सोनी ने छात्रा को अपने साथ पीछे वाली सीट पर बैठा लिया।

सहेली और रिश्तेदारों को भेज दिया वीडियो

इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर मारपीट की और दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा वह छात्रा को बुला रहा था। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वीडियो उसकी सहेली और रिश्तेदारों को भेज दिया।

इसके बाद छात्रा के स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इस मामले में कृष्णा सोनी और सत्यम बाथम पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि अंकेश रावत फरार था, उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया। मोहना थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया कि अंकेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया, यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |