गोंडा के बाद अलवर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनें रद्द; स्टेशन पर भटकते रहे यात्री

राजस्थान में अलवर से रेवाड़ी रूट पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. यह मालगाड़ी अलवर मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रवाना हुई थी. इस घटना के बाद जयपुर मथुरा और जयपुर रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है. यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे की है. सूचना मिलने पर जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रैक को नार्मल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक अलवर शहर में मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे एक मालगाड़ी रेवाड़ी जाने के लिए निकली. यह गाड़ी थोड़ी चली थी कि इसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. इसकी वजह से मथुरा अलवर ट्रैक बाधित हो गया और जयपुर से अलवर के रास्ते मथुरा जाने वाली सभी गाड़ियों को या तो रद्द कर दिया गया, या फिर उन्हें दूसरे रूट से चलाया गया. रेलवे ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

इसी के साथ अलवर मथुरा ट्रैक को दुरुस्त करने और रेल यातायात सुचारु करने के लिए बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक आज डीग जिले के गोवर्धन जी में गुरु पूर्णिमा पर भव्य मेले का आयोजन होता है. इस मेले में शामिल होने के बाद सुबह चार बजे से ही अलवर रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे, लेकिन ट्रैक बाधित होने की वजह से रेल यातायात ठप हो गया था. वही मेला स्पेशल ट्रेन सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था.

मथुरा ट्रैक पर हुआ हादसा

ऐसे में ये सभी यात्री ट्रेन के इंतजार में इधर से उधर भटकते रहे.जयपुर रेलवे के एडीआरएम मनीष गोयल ने बताया कि अलवर गुड्स स्टेशन से रेवाड़ी जाने वाली मालगाड़ी के साथ यह हादसा मथुरा ट्रैक पर ही हो गया था. इस ट्रेन को रेवाड़ी जाना था और अलवर स्टेशन पर रिसीव करना था, लेकिन उससे पहले ही यह ट्रेन पटरी से उतर गई. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |