सावन का पहला सोमवार: काशी में उमड़ेंगे भक्त, वाराणसी में इन मार्गों पर 60 घंटों का ट्रैफिक डायवर्जन

सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक प्लान जारी किया है. इस प्लान के तहत वाराणसी की ज्यादातर सड़कों को 60 घंटे के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. शनिवार की शाम से ही लागू इस ट्रैफिक प्लान के तहत मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सभी चिन्हित सड़कों पर मंगलवार की सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक यह ट्रैफिक प्लान उन सभी सड़कों के लिए है, जिनपर कांवड़ियों की आवाजाही होती है.

इस साल सावन की शुरुआत ही सोमवार को हो रही है. ऐसे में पहले ही दिन देश भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इस संभावना को देखते हुए एक तरफ जहां काशी विश्वनाथ मंदिर भी में व्यापक तैयारियां की गई हैं, वहीं मंदिर के बाहर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसी क्रम में वाराणसी पुलिस ने भी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किए हैं. पुलिस के मुताबिक शहर के सभी कांवड़ मार्ग को पूरी तरह से नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है.

प्रत्येक शनिवार को लागू होगा डायवर्जन प्लान

इसमें चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक और मैदागिन से गोदौलिया तक की सड़क भी शामिल है. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि पूरे महीने प्रत्येक शनिवार की रात आठ बजे यह डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा और 60 घंटे बाद मंगलवार की सुबह आठ बजे तक चिन्हित सड़कों पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी. पुलिस के मुताबिक शहर के बाहर भी कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न इंतजाम किए गए हैं.

कावंड़ियों के लिए आरक्षित हुई प्रयागराज वाराणसी हाईवे की बायीं लेन

पुलिस के मुताबिक प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर बायीं लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है. इस व्यवस्था के तहत बायीं लेन पर वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वाराणसी के एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय के मुताबिक कांवड़ियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है. उन्होंने शहर वासियों से इस ट्रैफिक प्लान को लागू करने और इसका पालन करने में सहयोग करने की अपील की. कहा कि शहर के अंदर कई कई सड़कों को 60 घंटे नो व्हीकल जोन बनाया गया है.

इन सड़कों पर भी 60 घंटे नहीं चलेंगे वाहन

इन सभी सड़कों पर शनिवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इन सड़कों में खासतौर पर बेनिया से मुर्गा गली मोड़ होते हुए लंगड़ा हाफिज मस्जिद और रामापुरा गोदौलिया तक की सड़क शामिल है. इसके अलावा गुरुबाग तिराहे से लक्सा रामापुरा की सड़क, पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक और ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा, मदनपुरा से गोदौलिया और सूजाबाद से भदऊचुंगी तथा विश्वेश्वरगंज से मैदागिन तक की सड़क को भी चिन्हित किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |