चेक बाउंस केस में नहीं काटने पड़ेंगे कोर्ट-कचहरी के चक्कर, अगर मान ली सुप्रीम कोर्ट की ये बात

क्या अभी आपका कोई चेक बाउंस हुआ है या आपको किसी ने चेक दिया और उसका पेमेंट क्लियर ही नहीं हो सका. अगर ऐसा है तो आपको पता होगा कि चेक बाउंस के मामलों में कोर्ट-कचहरी का कितना लंबा चक्कर पड़ जाता है. ऐसे में देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने एक शानदार सलाह दी है जिसकी वजह से चेक बाउंस के मामले में आपको कोर्ट-कचहरी के झंझट से मुक्ति मिल सकती है. उसने ये सलाह आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन और लोअर कोर्ट्स के लिए भी दी है.

दरअसल देश की अदालतों में चेक बाउंस से जुड़े मामले बड़ी संख्या में लंबित पड़े हैं. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त की है, क्योंकि ये देश के न्यायिक तंत्र पर बोझ को बढ़ाने का काम करता है. वहीं ऐसे ही एक केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस ए. अमानुल्लाह की पीठ ने चेक बाउंस के मामलों के तेजी से निपटारे के लिए अपनी सलाह भी दी.

सजा से ज्यादा निपटान पर हो फोकस

जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस ए. अमानुल्लाह की पीठ ने चेक बाउंस मामले की सुनवाई के बाद मामले में अभियुक्त पी. कुमारसामी नाम के एक व्यक्ति की सजा रद्द कर दिया. पीठने अपने आब्जर्वेशन में पाया कि दोनों पक्षों के बीच चेक बाउंस के मामले में समझौता हो चुका है. वहीं शिकायत करने वाली व्यक्ति को दूसरे पक्ष की ओर से 5.25 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है.

सुप्रीम कोर्ट ने इसी दौरान कह, ” चेक बाउंस होने से जुड़े मामले बड़ी संख्या में अदालतों में लंबित हैं. ये देश की न्यायिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है. इसे ध्यान में रखते हुए इनका निपटान करने के तरीके को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ना कि सजा देने के तरीके पर फोकस करना चाहिए.” सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतों को कानून के दायरे में रहते हुए निपटान को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए, अगर दोनों पक्ष ऐसा करने के इच्छुक हैं.

इन सब मामलों में काम आएगी ये सलाह

सुप्रीम कोर्ट की ये सलाह सिर्फ चेक बाउंस के केस में ही नहीं बल्कि कानूनी तौर पर लिखे गए सभी तरह के वचन पत्रों में विवाद की स्थिति पैदा होने पर मामलों के निपटारे में काम आ सकती है. पीठ ने 11 जुलाई को जो आदेश पारित किया, उसमें ये भी कहा कि समझौता योग्य अपराध ऐसे होते हैं, जिनमें प्रतिद्वंद्वी पक्षों के बीच समझौता हो सकता है. हमें यह याद रखना होगा कि चेक का बाउंस होना एक रेग्युलेटरी क्राइम है जिसे केवल सार्वजनिक हित को देखते हुए अपराध की श्रेणी में लाया गया है ताकि संबंधित नियमों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डबरा में बेकाबू ट्रैफिक जाम बना जानलेवा: समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से स्कूली छात्रा की हुई दर्दनाक मौत     |     खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक पुत्र के प्रवेश पर प्रशासन सख्त: पुजारी और सुरक्षा अधिकारी सहित चार लोगों पर गिरी गाज     |     ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों की बढ़ी मुश्किलें: समग्र आईडी डिलीट होने से रुकी किस्तें, महिलाओं को काटने पड़ रहे चक्कर     |     देवास-बरोठा मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा: ट्रक और लोडिंग वाहन की टक्कर में एक दर्जन से अधिक महिला मजदूर हुईं घायल     |     खंडवा सांभर शिकारकांड से उजागर हुआ वन्यजीव तस्करों का नेटवर्क: मुख्य आरोपी अशफाक की सीडीआर और डंप डेटा से जंगलों में सक्रियता का हुआ खुलासा     |     मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम: अब अलग-अलग योजनाओं के लिए नहीं कराने होंगे बार-बार रजिस्ट्रेशन, एक क्लिक पर मिलेंगी 500 सेवाएं     |     मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद उपजा अजीबोगरीब विवाद: शराब दुकानों पर डॉक्टरों की तैनाती को लेकर किरकिरी     |     श्योपुर में मंडराया दूध का गंभीर संकट: महंगाई से परेशान पशुपालकों ने बुलाई बैठक, गुरुवार शाम से अनिश्चितकाल के लिए आपूर्ति ठप     |     रीवा में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बुजुर्ग से 12 लाख की ठगी: आर्मी से रिटायर्ड 74 वर्षीय व्यक्ति को शादी का झांसा देकर बनाया शिकार     |     नर्मदापुरम के व्यस्त इटारसी जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा: प्लेटफॉर्म नंबर-4 के ट्रैक पर मिली खतरनाक दरार     |