एक किन्नर ने ही दी थी दूसरे किन्नर को मारने के लिए दी 5 लाख की सुपारी… ग्वालियर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ग्वालियर : ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके में किन्नर पर फायरिंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। किन्नर पर फायरिंग करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक पलक नाम की किन्नर ही निकली जिसने अपने बाउंसर कालू यादव को 5 लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ा था। आपको बता दें कि 18 मई को हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोनम किन्नर को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि दो गुटों में बधाई मांगने को लेकर विवाद चल रहा था, सोनम किन्नर को रास्ते से हटाने के हत्या की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस पलक किन्नर से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों विवाद हुआ था जिसमें फरियादी सोनम किन्नर पर निवासी मियाजी की मस्जिद के पास मैदाई मोहल्ला किला गेट के पास फायरिंग की गई थी। जिसके लिए पलक किन्नर द्वारा 5 लाख रुपये की सुपारी अपने साथी बाउंसर कालू यादव को दी गई थी। कालू यादव ने अपने साथियों विजय भदौरिया, राज बाथम, केशव यादव आदि के साथ 18 मई को संदीप स्कूल के पास इन्द्रा नगर चार शहर का नाका हजीरा पर सोनम किन्नर पर फायरिंग की थी।

थाना हजीरा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी हजीरा को उक्त घटना में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, जिसके फलस्वरूप तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त हथियार व मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार आरोपिया पलक किन्नर को देवपुरी बाबा मंदिर जिला मुरैना से पकड़ा गय

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |