खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, आग लगने से जिंदा जले चालक-परिचालक

जबलपुर : जबलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक की झुलसने से मौत हो गई।

दर्दनाक सड़क हादसा जिले के पनागर थाना इलाके के बमनोदा बायपास हुआ है, जहां खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे ट्रक के अंदर बैठे ट्रक चालक और परिचालक जिंदा जल गए। तेज रफ्तार ट्रक यूपी से क्रेन लोड कर जबलपुर आ रहा था। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चालक परिचालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |