ढाई फीट ऊंची, 12KG वजन… गाजियाबाद के जंगल में मिली भगवान कृष्ण की बेहद अनोखी मूर्ति

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ महिलाओं को झाड़ियों के पास भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली है. यह मूर्ति धातु से बनी हुई है, जो कि काफी पुरानी लग रही है. महिलाओं ने मूर्ति के बारे में पुलिस को बताया. भगवान कृष्ण की मूर्ति देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. मूर्ति ढाई फीट ऊंची है और इसका वजन 12 किलोग्राम है. कुछ लोग तो मूर्ति को देख उसकी पूजा करने लगे.

मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर पुरातत्व विभाग को इस बारे में बताया. पुरातत्व विभाग की टीम मूर्ति को अपने साथ ले गई है. मूर्ति किस धातु की बनी है अभी इसका पता नहीं लग पाया है. यह मूर्ति ट्रॉनिका सिटी के पंचलोक गांव की झाड़ियों में मिली है. लोनी के एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि कुछ महिला सफाई कर्मचारी जंगल में सफाई के लिए गई थीं. यहां झाड़ियों के पास सफाई करते समय पांच महिलाओं को मूर्ति दिखी.

एसडीएम ने बताया- करीब ढाई फीट ऊंची और 12 किलोग्राम की मूर्ति को देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति का ससम्मान अपने पास रख हमें सूचना दी. फिर हमने पुरातात्विक विभाग को सूचना दी. वहां से आई एक टीम मूर्ति को अपने साथ ले गई है. वो पता लगाएंगे कि मूर्ति किस धातु की बनी है और यह कब की है. मूर्ति अष्टधातु और पीतल की हो सकती है.

कर्नाटक में मिली मूर्ति

इससे पहले फरवरी महीने में कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली थी, जिसमें सभी दशावतार को उसकी आभा चारों ओर उकेरे हुए थे. इस मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला. यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित रामलला की मूर्ति से मिलती जुलती हैं.

रायचूर यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के लेक्चरर डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की इस मूर्ति के बारे में बताया कि कृष्णा नदी बेसिन में पाई गई इस विष्णु मूर्ति में कई खास विशेषताएं हैं. उन्होंने कहा कि इस में भगवान विष्णु के चारों ओर की आभा मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि जैसे दशावतार को दर्शाया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |