कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली-मेरठ रूट पर इन गाड़ियों की एंट्री पर लगेगी रोक

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए, एक नया अपडेट जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस की बैठक में 27 जुलाई की रात से 5 अगस्त तक हलके वाहनों का डायवर्जन करने का फैसला लिया गया. इसमें बाईक, स्कूटी, कार, ऑटो जैसे वाहनों को शामिल किया गया है. गाजियाबद-दिल्ली सीमा से गाजियाबाद-गौतम बुद्ध नगर की सीमा के बीच 18 किलोमीटर के रास्ते पर ऑटो का प्रवेश बंद किया जाएगा. साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पर भी 28 और 29 जुलाई की रात से हल्के वाहनों को अनुमती नहीं दी जाएगी.

कांवड़ यात्रा के समय गाजियाबाद में कांवड़ यात्रियों को होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए डायवर्जन किया है. इस दौरान मेरठ क्रॉसिंग से कनावानी, इंदिरापुरम की ओर से आने वाले वाहनों को विजयनगर रेल ओवरब्रिज की तरफ भेजा जाएगा. साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कुंडली और पलवार से आने वाले वाहन डासना इंटरचेंज से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से होकर गाजियाबाद, मेरठ और मोदीनगर की ओर जा सकेंगे.

क्यों लिया फैसला?

ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से हरिद्वार जल चढ़ाने आने वाले भक्त गाजियाबाद से होकर वापस जाते हैं, इसलिए भीड़ से बचाव और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है.

पुलिस कर्मी होंगे तैनात

पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, कांवड़ यात्रा के दौरान सभी रास्तों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. इससे यात्रा कर रहे भक्तों को सुविधा मिल सकेगी. साथ ही सफर कर रहे लोगों को डायवर्टेड रास्तों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |