न खुद शादी की न उसे दुल्हन बनने दिया… गर्लफ्रेंड को दिया ऐसा दर्द; सनकी बॉयफ्रेंड की कहानी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा में एक प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रेमिका का आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा किया और रेप की घटना को अंजाम दिया. यही नहीं, उसका वीडियो भी बना लिया. फिर शादी से मुकर भी गया. घरवालों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय की तो बॉयफ्रेंड ने गंदा वीडियो मंगेतर को भेज दिया और शादी तुड़वा दी. अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है.

इस मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली है. पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवाएगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. चौरीचौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती सिलाई का काम सीखने के लिए एक कपड़ा सिलाई सेंटर में जाती थी. इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई. धीरे-धीरे दोनों में बात होने लगी. फिर दोनों एक-दूसरे को वीडियो कॉल करने लगे.

युवती ने लगाए आरोप

युवती का आरोप है कि युवक अक्सर मुझसे कहता था कि चलो तुम्हें कहीं घूमा कर लाते हैं. मैं इनकार करती थी. एक दिन उसने इमोशनल ब्लैकमेल किया. कहा कि लगता है तुम्हें मेरे ऊपर विश्वास नहीं है. फिर उसने कहा कि वह उसी के साथ शादी करगा. इसके बाद वह एक दिन उसके साथ घूमने चली गई. घूमते-घूमते रात हो गई. उसने रास्ते में ही एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी और कहां की गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है. इसी दौरान वह झाड़ियां में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया.

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी लड़का लगातार मुझसे बातचीत करता रहा और मौका देखकर अकेले मिलने के लिए बुलाता रहता था. लेकिन, तभी मैंने शादी के लिए कहा तो वह मुकरने लगा. मैंने उसे बताया कि मेरी शादी किसी और जगह माता-पिता व घरवाले तय करना चाहते हैं.उसने मेरी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. मेरे परिजनों ने मेरी शादी दूसरी जगह तय कर दी.

इसकी जानकारी जब आरोपी युवक को हुई तो वह मुझे धमकी देने लगा. कहा कि किसी दूसरी जगह शादी करोगी तो तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा. तुम्हें भी जान से मार दूंगा और जो वीडियो बनाया हूं, वह तुम्हारे ससुराल के लोगों को दिखाऊंगा. एक दिन उसने मेरा वीडियो मेरी शादी जहां तय हुई थी, वहां उस लड़के को भेज दिया. मेरी शादी अब टूट गई. वह अब भी ब्लैकमेल कर रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |