‘तिलक में मछली खिलाई थी, शादी में क्यों नहीं बनवाया’… भड़का दूल्हा, मंडप में दूल्हन को जड़ दिया थप्पड़

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट में एक दूल्हे का ऐसा रूप सबके सामने आया, जिसे देखकर सब दंग रह गए. बारात गोपालगंज बिहार से आई हुई थी. बारात को लेकर दूल्हा पक्ष के लोग काफी उत्साहित थे. यह उत्साह इस कदर था कि बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे. वहां पर दुल्हन के घरवालों और रिश्तेदारों ने बारातियों का जमकर स्वागत भी किया. सब कुछ अच्छा चल रहा था.

जब बारातियों ने नाश्ता कर लिया तो द्वारपूजा की तैयारी शुरू हुई. द्वारपूजा का कार्यक्रम भी सकुशल पूरा हो गया. उसके बाद जयमाल के कार्यक्रम के लिए दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को जयमाल के लिए फूलों से सजे स्टेज पर आने को कहा. दूल्हा भी स्टेज पर चढ़ गया. कुछ समय के बाद दुल्हन को लेकर उसके घरवाले और रिश्तेदार भी स्टेज पर आ गए.

स्टेज पर मारे थप्पड़

शादी में जयमाला को देखने के लिए दूल्हा और दूल्हन दोनों पक्ष के लोग जुट गए. वहीं जयमाल के समय दूल्हे को बारातियों ने कहा कि शादी में खाने के लिए मछली नहीं बनाई गई है. यहां का खाना तो बिल्कुल सिंपल है. इस बात को लेकर दूल्हा नाराज हो गया. उसी समय दूल्हे ने दुल्हन से पूछा खाने में क्या बना है?

तो दुल्हन ने कहां कि हां खाना तो सिंपल ही बना है, खाने में मछली की डिश नहीं है. इतना सुनते ही दूल्हे के तेवर बदल गए और वह स्टेज पर कुर्सी छोड़कर खड़ा हो गया और दूल्हे ने स्टेज पर ही एक के बाद एक करके दूल्हन को कई थप्पड़ मार दिए. दूल्हे का ये रवैया देखकर दूल्हन पक्ष के लोग काफी गुस्सा हो गए और अब दोनों तरफ से लात- घूंसे चलाए जाने लगे.

लड़के वालों ने कहा कि जब हमने तुमको तिलक में मछली खिलाया है तो तुमने शादी में मछली क्यों नहीं बनवाए. वहीं लड़की वालों ने कहा कि शादी में हमारे यहां नॉनवेज नहीं बनता है इसलिए सिंपल खाना बनाया गया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. उन्होंने इसकी सूचना थाने पर दे दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |