वन माफिया ने बिछा रखा था तारों का जाल, अतिक्रमण हटाने के दौरान करंट की चपेट में आया वनकर्मी…बुदनी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी क्षेत्र की बीट भिलाई में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वनरक्षक की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बीट भिलाई से सामने आया,  जहां अतिक्रमण हटाने गया वनकर्मी माफिया द्वारा बिछाए तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट दौड़ रहा था। दरअसल वन विकास निगम द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है, तीन दिनों से लगातार भिलाई क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा भिलाई के कक्ष क्रमांक 452 में वन माफियाओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत आज वन अमला मौके पर पहुंचा तो वन माफिया द्वारा जंगल में तार बिछा रखे थे और उसमें विद्युत करंट छोड़ रखा था। जैसे ही वन अमला मौके पर पहुंचा और तार को हटाने का प्रयास किया, वही तार में करंट होने से वनरक्षक आशीष श्रीवास्तव करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह बेहोश हो गए और उन्हें 100 डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई उपचार के लिए लाया गया।  देखा जाए तो वन माफिया द्वारा इस तरह के कृत्य से कहीं ना कहीं वनरक्षक की जान भी जान सकती थी। ऐसे में वन विभाग क्या कार्यवाही करता है, वह देखने वाली बात होगी, वही डॉक्टर के मुताबिक वनरक्षक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बुदनी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी क्षेत्र की बीट भिलाई में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वनरक्षक की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बीट भिलाई से सामने आया,  जहां अतिक्रमण हटाने गया वनकर्मी माफिया द्वारा बिछाए तार की चपेट में आ गया जिसमें करंट दौड़ रहा था।

दरअसल वन विकास निगम द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है, तीन दिनों से लगातार भिलाई क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा भिलाई के कक्ष क्रमांक 452 में वन माफियाओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत आज वन अमला मौके पर पहुंचा तो वन माफिया द्वारा जंगल में तार बिछा रखे थे और उसमें विद्युत करंट छोड़ रखा था। जैसे ही वन अमला मौके पर पहुंचा और तार को हटाने का प्रयास किया, वही तार में करंट होने से वनरक्षक आशीष श्रीवास्तव करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह बेहोश हो गए और उन्हें 100 डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई उपचार के लिए लाया गया।

देखा जाए तो वन माफिया द्वारा इस तरह के कृत्य से कहीं ना कहीं वनरक्षक की जान भी जान सकती थी। ऐसे में वन विभाग क्या कार्यवाही करता है, वह देखने वाली बात होगी, वही डॉक्टर के मुताबिक वनरक्षक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |