शाजापुर जिले के मक्सी पुलिस थाने पर टी आई भीम सिंह पटेल ने हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जनता के बीच में रखकर पुलिस थाना परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में अपनी टीम के साथ 100 पौधे लगाए।

टी आई पटेल ने बताया कि मक्सी पुलिस थाना परिसर पर हमारे द्वारा वर्ष 2016 में भी एक वृहद बगीचे का निर्माण किया था जो आज कई तरह के फूलों के पौधों के साथ महक रहा है और पुनः हमारे द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है मक्सी पुलिस के द्वारा 251 पौधे हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे






