वीडी शर्मा बोले- अमरवाड़ा उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण, जनता जनार्धन से की ये अपील

भोपाल : छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अमरवाड़ा विधानसभा के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। वीडी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव हैं। मैं अमरवाड़ा विधानसभा की जनता जनार्दन से अपील करता हूं कि उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

वीडी शर्मा ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा से बीजेपी के कार्यकर्ता कमलेश शाह चुनाव मैदान में है, बीजेपी अध्यक्ष ने मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। शर्मा ने कहा कि आपका एक मत अमरवाड़ा के विकास को सुनिश्चित करेगा। अमरवाड़ा में बीजेपी के उम्मीदवार कमलेश शाह ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था और दल बदल के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा भी दे दिया था, जिसके बाद अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |