तीन शैतानों का साया बताकर बच्ची को पटकती रही, हथेलियां जलाईं… महिला तांत्रिक ने ऐसे ली मासूम की जान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन साल की बच्ची की महिला तांत्रिक ने जान ले ली. बीमार बच्ची को इलाज के लिए महिला तांत्रिक के पास लाया गया था. इलाज के नाम पर महिला तांत्रिक ने कहा कि बच्ची के सिर पर तीन शैतानों का साया है. उन्हें निकालने के लिए वह बच्ची को जोर-जोर से पटकने लगी. यहां तक कि उसकी दोनों हथेलियां भी महिला तांत्रिक ने जला दीं. इससे बच्ची की मौत हो गई.

बच्ची बच सकती थी. लेकिन परिजनों ने भी लापरवाही बरती. जब बच्ची को सर्दी जुखाम हुआ तो वो उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय महिला तांत्रिक के पास ले गए. महिला तांत्रिक ने झाड़फूंक किया तो बच्ची की तबीयत और खराब हो गई. इससे उसकी मौत हो गई. मामला रमियाबेहड़ के मिझरिया गांव का है. संदीप की 3 साल की बेटी माही को बुखार हो गया था. उसे बीच-बीच में झटके भी लग रहे थे.

इसका उन्होंने डॉक्टरों के पास इलाज करवाया. लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. तब उन्हें सलाह दी गई कि बच्ची को बड़े अस्पताल लेकर जाओ. लेकिन परिजनों ने कहीं से एक महिला तांत्रिक के बारे में सुन रखा था. वो बच्ची को बड़े अस्पताल न ले जाकर महिला तांत्रिक के पास ले.

1500 रुपये भी लिए

आरोप है कि यहां महिला तांत्रिक ने माही के सिर पर तीन शैतानों का साया बताकर तंत्रमंत्र से ठीक करने का दावा किया. उसने 1500 रुपये भी लिए थे. परिजनों के मुताबिक तांत्रिक महिला ने पहले माही को पीटा, सुलगते कंडे से उसकी दोनों हथेलियां जलाईं. फिर उसे कई बार तख्त पर पटका. प्रताड़ना से माही की हालत बिगड़ गई. इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया. मगर, आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से परिजन माही को घर ले आए.

पुलिस वालों ने की मदद

जानकारी पर रमियाबेहड़ के एसआई वीरेंद्र सिंह ने साथी पुलिसकर्मियों से चंदा एकत्र कर उसे उपचार के लिए लखनऊ भिजवाया. यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही. पुलिसकर्मियों की ओर से मिली सहयोग राशि जांच और दवा में ही खर्च होने के बाद परिजन फिर बच्ची को घर ले आए. रविवार सुबह माही ने दुनिया को अलविदा कह दिया. माही की मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने महिला तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |