मक्सी पुलिस को चोरी हुयी मोटर सायकल बरामद करने में मिली बडी सफलता

मोटर सायकल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपीयों का मक्सी पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर उनके के कब्जे से दो मोटर सायकल किमती 105000/- रूपये की की गई जप्त ।
————–
टीआई भीम सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री गोपाल सिंह चैहान के निर्देशन में चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरी. भीमसिंह पटेल के नेतृत्व में थाने पर एक टीम गठीत की गई।
दिनांक 06.07.2024 को थाना मक्सी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मक्सी मे पाटीदार हार्डवेयर दुकान के सामने एबी रोड़ मक्सी से अज्ञात आरोपी द्वारा बजाज डिस्कवर 125 सीसी मोटर सायकल क्र.MP42 MA4302 चोरी की वारदात की थी, जिस पर से थाना मक्सी पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप क्र 285/24 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। चोरी की वारदात्त को गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु मुखवीर लगाये गये तथा पुराने बदमाशो से लगातार पूछताछ की गई। आज दिनांक 07.07.2024 को मुखवीर द्वारा बताया कि कल मक्सी से बजाज मोटर सायकल चोरी करने वाले दो व्यक्ति बजाज डिस्कवर मोटर सायकल डावर फेक्ट्री के सामने मक्सी मे खड़े है। मुखंवीर सूचना पर रवाना होकर डावर फेक्ट्री मक्सी पहुंचा जहां दो व्यक्ति एक बजाज मोटर सायकल 125 सीसी की जिसका रजिस्ट्रेशन क्र. MP42 MA4302 है लेकर जाते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा। उन लोगों से नाम पता पुछते एक ने अपना नाम 1. अर्जुन पिता पप्पु मालवीय उम्र 20 साल नि.सिंचाई कालोनी मक्सी व दुसरे ने अपना नाम 2. बसंत पिता पप्पु मालवीय उम्र 21 साल नि.सिंचाई कालोनी मक्सी के रहने वाला बताया। जिनके कब्जे से कस्बा मक्सी मे पाटीदार हार्डवेयर दुकान के सामने एबी रोड़ मक्सी से चुराई गई बजाज डिस्कवर 125 सीसी मोटर सायकल क्र.MP42 MA4302 जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां उनसे पुछताछ करते उनके द्वारा पूर्व मे झोंकर से चोरी की गई मोटर सायकल क्रमांक MP42 ZC 0117 भी चोरी करना स्वीकार किये जिनकी निशादेही से उक्त मोटर सायकल MP42 ZC 0117 उक्त आरोपियों के घर से जप्त की गई। उक्त आरोपियों से कुल दो मोटर सायकल किमती 1,05,000/- रूपये का मश्रुका जप्त किया गया। दोनों आरोपीगण आदतन अपराधी है इनके द्वारा पूर्व मे भी थाना क्षेत्र मे चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध मे पुछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरी. भीमसिंह पटेल, कार्य. उप निरी आजाद सिंह चोधरी कार्य. उप निरी सूरजभान सिंह डिल्लन सउनि कार्य. उप निरी अभिषेक दीक्षित, कार्य. सउनि रणकेन्द्रसिंह सउनि प्रदीपसिंह तोमर, कार्य. सउनि संजय सवनेर, कार्य. सउनि संतोष रघुवंशी, कार्य.प्र.आर. 167 निलेश जामलिया, कार्य.प्र.आर.656 राहुल पटेल, आरक्षक 62 अरूण सितपरा, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 262 जगदीशचंद्र, आरक्षक 570 राहुल जाट, आरक्षक 220 कुमेर यादव की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |