मक्सी नगर में पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा सुबह भटौडा चौक अंजनी माता मंदिर से प्रारंभ होकर् नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकली। रथ यात्रा में मक्सी ओर आस पास के समाजजान सम्मिलित हुए। रथ यात्रा को लेकर उत्साह नगर में देखा गया। दर्जनो स्थान पर स्वागत मंचो से पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया है। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया और भगवान के भजनों पर भक्ति भाव के गीत गाते हुए झूमते हुए इस चल समारोह में रथ के पीछे चलती रही।। भगवान जगन्नाथ के रथ को युवाओं ने अपने हाथों से खींचा तो मुख्य मार्ग पर नागरिकों ने भी रथ में भगवान जगन्नाथ की पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ लिए । इस यात्रा में मक्सी नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे।

