डीएलसीसी की बैठक संपन्न, कलेक्टर ने कहा, बैंकों द्वारा अस्वीकृत प्रकरणों का अध्ययन करें

—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों द्वारा हितग्राहियों को स्वीकृत एवं वितरित ऋण की समीक्षा की गई। साथ ही बैंकों की सीडी रेशियो की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी श्री शुभेन्दु शुक्ला, नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी श्री धीरेंद्र कोरी, एलडीएम श्री विनोद कुमार कुशवाह, आरसेटी निदेशक श्री मुकेश गेहलोत सहित विभिन्न बैंकों एवं विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने सीडी रेशियो की समीक्षा करते हुए वसूली के लिए तहसीलदार न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऋण वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराएं, ताकि वे स्वयं का रोजगार चालु रख सकें। एलडीएम स्वयं रूचि लेकर बैंकों में प्रस्तुत प्रकरणों की समीक्षा करें। इस मौके पर मध्यप्रदेश डे-एनएलयूएम एवं एनआरएलएम के अंतर्गत स्वरोजगार कार्यक्रम के लिए दिये गये ऋणों की समीक्षा की गई। इस मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा की। इस वर्ष के लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर विगत वर्ष के आधार पर ही इस वर्ष भी प्रकरण बैंकों को प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर ने कहा। उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एसके श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के संबंध में विस्तार से बताया। मत्स्य विभाग की योजना अंतर्गत कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड प्रदान करें। उद्यान विभाग की योजनाओं में किसानों को वितरित ऋण प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर उद्यान विभाग के उपसंचालक श्री मनीष चौहान ने योजनाओं से अवगत कराया। उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव ने फसल बीमा योजना के लिए पोर्टल खुले होने की जानकारी दी। इस अवसर पर उद्योग विभाग की योजनाओं के ऋण वितरण कार्य की भी समीक्षा की गई।
—–
आरसेटी के कार्यों की समीक्षा
—–
इस अवसर पर आरसेटी के कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने आरसेटी में रोजगारमूलक प्रशिक्षणों को जारी रखने एवं अनुपयोगी प्रशिक्षणों को हटाने के निर्देश दिये। इस मौके पर वर्ष – 2023-24 के कार्यों की रिपोर्ट पुस्तिका का भी विमोचन कलेक्टर ने किया।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |