आंख, कान और गर्दन पर चाकू से वार…मामा को तड़पा-तड़पा कर मारा, मामी के इश्क में कातिल बना भांजा

बिहार के वैशाली के हाजीपुर में युवक की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं युवक के सिर और आंख पर भी कई बार चाकू से वार किया. इतनी बर्रबरता और वार करने से युवक की मौत हो गई. युवक की हत्या से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्टेशन के पीछे नौरंगाबाद तलाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है. पोखर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों की भीड़ तलाब के पास जुट गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामी से करना चाहता था शादी

मृतक युवक सुनील कुमार के भाई ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि आरोपी भगना हमारी बहन का बेटा है. जब वह तीन साल का था तब मां उसे अपने साथ लेकर आईं थीं और उसे खिला-पिलाकर बड़ा किया. बड़े होने पर आरोपी कहने लगा कि उसे मामी से शादी करनी है, ये बात उसने अपनी मामी को भी बताई. मामी ने मना कर दिया और बोली कि उसका पति है और वह शादीशुदा है. मामी से शादी करने के लिए आरोपी ने अपने मामा की जान लेने का फैसला लिया.

तलाब के पास उसने मामा को रेलवे लाइन के किनारे पोखर के पास गर्दन,आंख सिर में चाकू मारा, जिसके कारण मामा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के भाई ने बताया कि सुनील कुमार कबाड़ी और बोतल बिनने का काम करता है. उन्होंने बताया कि कुछ हफ्ते पहले ही उनकी मां की मौत भी हो गई थी. सुशील की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच की और पूछताछ के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |