नोहटा के बनवार में करंट से मां -बेटी की मौत, उपचार से पहले ही दम तोड़ा

दमोह/बनवार। नोहटा थाना की बनवार पुलिस चौकी के बनवार ग्राम के तिरगड़े मोहल्ला में हादसा हो गया। घर में कूलर के करंट की चपेट में आकर सात वर्षीय बेटी को बचाने में जैसे ही महिला ने प्रयास किया, वैसे ही करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी स्वजनों को लगी तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह लेकर पहुंचे जहां ड्यूटीरत डा. विक्रांत पटेल ने चेक उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया।

सपना सात वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ नए कमरे में थी

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जाती है, जहां पर सपना पति मुलायम सिंह लोधी अपनी सात वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ नए कमरे में थी। उसी दौरान कमरे में खेल रही वैष्णवी को कूलर के करंट लगाते देखा तो मासूम बेटी को बचाने के लिए मां झपट पड़ी और मां भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में बनवार निवासी सपना पति मुलायम सिंह लोधी 30 वर्ष, वैष्णवी पुत्री मुलायम सिंह उम्र सात वर्ष की मौत हो गई। मां-बेटी के शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह ने बताया नव विवाहित की करंट लगने से मौत का मामला होने की वजह से तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई हुई, जिसके बाद शवों को स्वजनों के सुपुर्द किया। जैसे ही यह दुखद घटनाक्रम सामने आया तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |