केजरीवाल के बाहर निकलने से पहले ही हाई कोर्ट पहुंची ED, जमानत को दी चुनौती दिल्ली/NCR By Shahzad Khan On Jun 21, 2024 97 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पहले ED हाई कोर्ट पहुंच गई है. कल यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी. आज केजरीवाल के तिहाड़ से बाहर आने की संभावना थी. लेकिन इससे पहले ईडी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक, ED थोड़ी देर में हाई कोर्ट से सुनवाई की मांग करेगी. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 97 Share