इंदौर में सक्रिय हनी ट्रैप गैंग की सबसे शातिर सदस्य पायल, किस्से सुन आप भी रह जाएंगे हैरान, एक के बाद एक पीड़ित पहुंच रहे थाने

 इंदौर। शहर में हनी ट्रैप कर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस खजराना थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां व्यापारियों को फंसाकर एक युवती रुपयों की मांग कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि युवती पर ऊपर लव जिहाद केस भी दर्ज है। उस पर हिंदू युवतियों को बहलाकर मुस्लिम युवकों से शादी कराने का आरोप है।

वीडियो कर रही वायरल

आरोपित युवती हनी ट्रैप का शिकार बने व्यापारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर रही है। वह बार-बार रुपये देने की मांग कर धमका रही है। शिकायत के बाद इंदौर में डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

यह है पूरा मामला

हिना पैलेस कालोनी निवासी लोहा व्यापारी मोहम्मद सलीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि पायल नामक युवती एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। वर्ष 2017 में उसने सलीम के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद उसकी गैंग के लोगों ने 30 लाख रुपये में समझौता करवाया और दबाव बनाकर देवास में उससे शादी भी करवा दी।

शादी के बाद एक दिन बाद भी वो साथ नहीं रही और बार-बार रुपये की मांग करती रही। अब उसने फर्जी आईडी बनाकर वीडियो डालना शुरू कर दिए हैं। रास्ता रोककर धमकाती है। समधी सलीम तेली, इरफान के खिलाफ भी शिकायत कर रही है।

लव जिहाद का केस है दर्ज

पायल के विरुद्ध लव जिहाद का केस दर्ज है। हिंदू युवतियों की मुस्लिम युवकों से शादी करवाने का आरोप है। पायल के विरुद्ध पूर्व पार्षद इरफान अली ने भी ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। इरफान ही पायल और सलीम की शादी का गवाह है। आरोप है युवती अनैतिक कारोबार में लिप्त है। उसे समझाया तो धमकाना शुरू कर दिया। राजनीतिक करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

नंबर ब्लॉक करने पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमका रही है। सलीम से समझौता कर एक करोड़ रुपये कैश और मकान लेने का दबाव बना रही है। सीएसपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक आवेदन की जांच चल रही है। सलीम के दोस्त दिनेश को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर चुकी है।

रिक्शा चालक को प्लॉट बेचा, फिर उसके घर से चुरा लिए दस्तावेज

युवती से पीड़ित लोगों ने अलग-अलग जगहों पर शिकायत की है। एक रिक्शा चालक ने प्लॉट का सौदाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवती उसके घर में रहती थी। पहचान बढ़ाकर उसको प्लॉट बेच दिया। नोटरी की और मौका देखकर असल दस्तावेज चुराकर गायब हो गई। पुलिस सभी पीड़ितों के बयान लेकर जांच कर रही है। इधर युवती से प्राप्त आवदेन की भी जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले से हो सकेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, नई ‘सर्वत्र’ प्रणाली होगी शुरू     |     पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक     |     मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां     |     बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत     |     मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |