रेप, गंदा वीडियो… 8 साल तक सहती रही जुल्म, उम्मीद थी कि लौट आएगा प्यार; पुलिस को बताई आपबीती

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक 8 साल तक शादी का झांसा दिया. इस दौरान युवक ने युवती से साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाकर रेप करता रहा. जब युवती ने शादी की जिद की तो उसने शादी करने से मना कर दिया. इतना ही नहीं अश्लील वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.

लगातार मिल रही धमकी से परेशान होकर पीड़िता पुलिस थाने में पहुंची और ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है. युवक को भनक लग गई कि पीड़िका ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है, इस कारण वह मौके से फरार हो गया.

8 साल से करता रहा गुमराह

दरअसल पूरा मामला बरेली के थाना कैंट का है, यहां की रहने वाली वाली एक युवती का आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक से 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए और उसके साथ 8 साल तक रेप करता रहा.

दबाव बनाने पर वह उसे अपने घर ले गया और निकाह करने की बात कही. युवक ने वादा किया कि वह जल्द ही निकाह कर लेगा, लेकिन उसके बाद भी निकाह नहीं किया और घर से निकाल दिया गया. अब युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया. युवती का आरोप है. कि अश्लील वीडियो भी बना ली और वह वीडियो वायरल करने की बात लोगों से कह रहा है. कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो सका. परेशान होकर युवती ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की.

पैसों की करता रहा डिमांड

पीड़िता का आरोप है कि 8 साल के संबंध में युवक ने उससे कई हजार रुपए भी उधार ले लिए वह आए दिन लगातार पैसे उधार मांगता था और युवती उसे पैसे दे देती थी, लेकिन उसने अभी तक उसके पैसे भी वापस नहीं किए हैं. युवती का कहना है कि वह उसे कानून से सजा दिलाकर ही मानेगी. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है जल्द ही जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |