PM मोदी का पहला फैसला किसानों के लिए, जारी किए 20000 करोड़

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने बाद देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं. किसान काफी दिनों से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे. फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार है. उन्होंने कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए वह किसान कल्याण की थी. हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं.

2019 में शुरू की गई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना पात्र किसानों को 6,000 रुपए सालाना की वित्तीय सहायता देती है. यह राशि हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में वितरित की जाती है, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है. अंतरिम बजट के अनुसार, सरकार ने 2024-25 के लिए कृषि मंत्रालय के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 से थोड़ा अधिक है. जुलाई 2024 में पूर्ण बजट की घोषणा होने की संभावना है.

पीएम-किसान योजना देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित काम के साथ-साथ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी. यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी, लेकिन इसे दिसंबर 2018 से प्रभावी किया गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |