नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से कार में गैंगरेप, पुलिस ने मौके से दबोचे 4 आरोपी

ग्वालियर में नौकरी के नाम से युवती से गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हाईवे पर कार में युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर एक सुरक्षा गार्ड्स ने आरोपियों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची मुरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बैतूल मुल्तान थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के कल्पी ब्रिज इलाके में रहकर नर्सिंग पढ़ाई कर रही है। युवती ने इस बीच नौकरी के लिए रिश्ते में एक दूर के भाई से संपर्क साधा तो आरोपी उसे कार में लेकर हाइवे पर पहुंचा जहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने कार में उसके साथ गैंगरेप किया। इस बीच पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए जब जोर जोर से चिल्लाई तो आसपास मौजूद गार्ड और अन्य लोग भी कार के पास पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अशोकनगर में पहुँची दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, सरकार और व्यवस्था पर साधा निशाना     |     उमरिया के घुनघुटी जंगल में कोयला खनन पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा     |     अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक रही धार की पारंपरिक बाग प्रिंट कला, वियतनाम में हो रहा भारत का प्रतिनिधित्व     |     मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले से हो सकेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, नई ‘सर्वत्र’ प्रणाली होगी शुरू     |     पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक     |     मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां     |     बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत     |     मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |