दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट

देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में रोज का रोज तापमान बढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान से आग बरस रही है. तेज धूप के साथ भीषण लू (Heatwave) चल रही है. लोगों को बाहर निकलने में खासा परेशानी हो रही है. शनिवार को दिल्ली के रिज इलाके में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया.

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शनिवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पालम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. आयानगर इलाके में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. शनिवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ रहा सबसे गर्म

शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका देश का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा था. इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तक लू चलेगी. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान के कई इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है.

देश के इन हिस्सों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लू (Heatwave) को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में शनिवार से मंगलवार तक लू चलने का अलर्ट है. गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में 18 से 21 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी. बिहार में शनिवार से सोमवार तक भीषण गर्मी बने रहने की संभावना है. झारखंड में रविवार से सोमवार के बीच लू चलने का अलर्ट है. मध्य प्रदेश में शनिवार से मंगलवार तक लू चलने की संभावना जताई गई है.

देश के इन हिस्सों में भी पड़ रही भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने बताया कि 20 मई को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की मौसम बने रहने की संभावना है. शनिवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा.

तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

शनिवार से अगले तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है. आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |