कटनी के फेमस इंडस्ट्रीज पर इनकम टैक्स का छापा, एक साथ पहुंचे आधा सैंकड़ा अधिकारी मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On May 16, 2024 195 कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर स्थित एक प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार सुबह माधवनगर की प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आयकर विभाग के आधा सैकड़ा से अधिक अधिकारियों की टीम ने एक साथ छापा मारा। बताया जा रहा है कि जबलपुर और भोपाल के आयकर विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई अभी जारी है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 195 Share