चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूद कर बचाई जान

मंडला में एक ड्राइवर और कंडक्टर की जान पर उस समय बन आई जब चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक ककैया डोलोमाइट खदान से डोलोमाइट भरकर निकला था और रेक पॉइंट चिराईडोंगरी जा रहा था। इसी दौरान अचानक ग्राम पंचायत अमझर के पास ट्रक में आग लग गई। आद लगने की भनक लगते ही ड्राइवर ने तत्काल कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक में लगी आग इतनी भयानक हो गई है कि देखते ही देखते सामने के दोनों टायरों में फैल गई। इसके बाद दोनों टायर ब्लास्ट हो गए। ग्रामीणों ने इस भयानक स्थिति को देख कर नगर परिषद बम्हनी बंजर और पुलिस थाना बम्हनी को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची दमकल कर्मियों ने भी अपनी जान को जोखिम में डालते हुए आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि ट्रक आग में जल कर खाक हो गया लेकिन किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |