दंपति ने मासूम समेत तीन नाबालिगों को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा, माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

vमध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक दंपती ने कथित तौर पर अपने एक नवजात शिशु समेत तीन नाबालिग बच्चों को छोड़ दिया और मौके से चली गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पुलिस थाना प्रभारी संजय आर्य ने बताया कि छह और सात साल की उम्र की दो लड़कियां और करीब दो महीने का लड़का शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के ‘बुकिंग काउंटर’ के पास लावारिस पाए गए। उन्होंने बताया कि लड़का जलने से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि लड़के को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दोनों लड़कियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से आश्रय गृह भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले दो-तीन दिनों में अपने माता-पिता के साथ अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा की, जो उन्हें सोते समय छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्चियों ने यह भी बताया कि वे धौलपुर (राजस्थान) से यहां आई थी। अधिकारी ने कहा कुछ ऑटो-रिक्शा चालकों ने पुष्टि की कि जब बच्चे यहां आए तो वे अपने माता-पिता के साथ थे। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और बच्चों के माता-पिता की तलाश की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |