11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान

सुबह 11 बजे तक ग्वालियर में इस तरह हुई वोटिंग

 

ग्वालियर

 

ग्वालियर में सुबह 11 बजे तक 28.55 फीसद हुआ है। ग्वालियर के भिंतरवार में 26.66, डबरा में 27.34, ग्वालियर में 23.42, ग्वालियर पूर्व में 32.51, ग्वालियर ग्रामीण में28.59, करेरा में 31.11, पोहरी में 33.09, ग्वालियर दक्षिण में25.55 फीसद मतदान हुआ है।

मुरैना श्योपुर लोकसभा

 

मुरैना-श्योपुर लोकसभा में 11 बजे तक कुल 26.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुरैना लोकसभा के अंबाह में 25.04, दिमनी में 25.21, जौरा में 22.31, मुरैना में 28.63, सबलगढ़ में 22.64, श्योपुर में 33.56, विजयपुर में 32. 09, सुमावाली में 23 फीसदी मतदान हुआ है।

 

भिंड लोकसभा

 

भिंड लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 25. 46 फीसद मतदान हुआ। भिंड के अटेर में 20.70, भांडेर में 27.40, भिंड में 21.02, दतिया में 30.47, गोहद में 25.71, लहर में 25.50, मेहगांव में 25.63, सेवढा में 29.30 फीसद मतदान हुआ।

ग्वालियर में वोटिंग के शुरुआती दो घंटे में 12.75 फीसद मतदान हो चुका है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लग गई है। जिस हिसाब से मतदान की शुरुआत हुई है उससे लग रहा है कि शाम छह बजे तक लोकसभा क्षेत्र में अच्छा मतदान होगा।

सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग में भिंतरवार में 11.37, डबरा में 11.66, ग्वालियर में 15, ग्वालियर पूर्व में 11.14, ग्वालियर ग्रामीण में13.20, करेरा में 15.35, पोहरी में 17.05, ग्वालियर दक्षिण में11.62 फीसद मतदान हुआ है। खासबात यह है कि ग्वालियर शहर में सबसे अधिक ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 15 फीसद मतदान हुआ। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र पोहरी में 17.05 और करैरा में 15.35 फीसद मतदान हुआ है। शहरी क्षेत्र की अन्य विधाानसभा क्षेत्रों में अभी कुछ देर में मतदान में तेजी आएगी।

 

मुरैना श्योपुर लोकसभा :

 

मुरैना-श्योपुर लोकसभा में सुबह 9 बजे तक कुल 11.13 प्रतिशत मतदान। मुरैना में 12.64 व श्योपुर में 18. 46 प्रतिशत हुआ मतदान।

 

भिंड लोकसभा

 

भिंड लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11. 92 फीसद मतदान हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |