जिले के सभी शिक्षक “एम शिक्षा मित्र” एप्प पर अपनी उपस्थिति दर्ज करें- कलेक्टर श्री जैन — विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं स्त्रोत समन्वयकों की बैठक संपन्न

शाजापुर-
जिले के सभी शिक्षक “एम शिक्षा मित्र” एप्प पर अपनी उपस्थिति दर्ज करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक के दौरान दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, ई-गवर्नेस मैनेजर श्री बिरम सिंह सोंधिया, बीईओ शाजापुर एवं मो. बड़ोदिया श्री प्रवीण मण्डलोई, शुजालपुर के श्री दरियावसिंह मालवीय, कालापीपल के श्री तुलसीराम राठिया तथा बीआरसी श्री रजनीश महिवाल, श्री अशोक उपलाबदिया, श्री गोकुल कुलमिया एवं श्री विक्रमसिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले के सभी शिक्षकों से एम शिक्षा मित्र एप्प पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं। उन्होंने जिले में एम शिक्षा मित्र एप्प पर शिक्षकों की उपस्थिति नहीं लगाने वाले शिक्षकों का डाटा एकत्रित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि एम शिक्षा मित्र एप्प पर शिक्षकों की उपस्थित दर्ज कराने का प्रयोग बड़वानी, छिंदवाड़ा एवं शाजापुर में किया जा रहा है। इस मौके पर कलेक्टर श्री जैन ने बीईओ एवं बीआरसी से कहा कि जिले में ऊर्जा साक्षरता के लिए अभी तक 85 हजार पंजीयन हो चुके हैं। जिले में एक लाख से अधिक पंजीयन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बीईओ एवं बीआरसी जिले के विद्यार्थियों को ऊर्जा साक्षरता अभियान से अवगत कराते हुए उनका पंजीयन करवाएं। साथ ही जिले में कोई भी आयोजन होते हो तो, उनमें ऊर्जा साक्षरता पंजीयन के स्टॉल लगाएं। इस अवसर पर छात्रवृत्ति स्वीकृत करने के कार्य की प्रगति, सीएम हैल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण, नि:शुल्क साईकल वितरण तथा समय पर विद्यालय लगाने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ एवं बीआरसी से कहा कि वे कक्षा 9 वी से 12 वी तक के बच्चों का ऊर्जा साक्षरता में पंजीयन शतप्रतिशत करवाएं। इसके लिए उन्होंने सभी को एक माह में 10 हजार पंजीयन करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने सभी से संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए कहा।
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |