प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?

लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने प्याज को लेकर एक बार अपना रुख बदल दिया है. दिसंबर से जारी प्याज के एक्सपोर्ट पर लगा बैन शनिवार को सरकार ने अचानक से हटा दिया. जबकि इससे ठीक एक रात पहले शुक्रवार को सरकार ने प्याज पर 40 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का आदेश जारी किया था. क्या है ये पूरा मामला?

पहले बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

शुक्रवार देर रात वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की जिसमें प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को 40 प्रतिशत कर दिया गया, लेकिन प्याज एक्सपोर्ट पर लंबे समय से लगे बैन को लेकर कोई स्पष्ट रुपरेखा नहीं पेश की. इस बैन में संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश जैसे मित्र देशों को एक निश्चित मात्रा में प्याज के एक्सपोर्ट को छूट दी गई थी. वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में पीली मटर और देसी चना के इंपोर्ट को ड्यूटी फ्री कैटेगरी में डाल दिया गया. ये आदेश 4 मई से ही लागू होने थे, लेकिन 4 मई को ही सरकार ने एक और बड़ा फैसला कर दिया.

इससे पहले भी सरकार ने पिछले साल अगस्त में प्याज पर 40 प्रतिशत की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी जो 31 दिसंबर 2023 तक मान्य थी. इसी बीच 8 दिसंबर 2023, सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट को 31 मार्च 2024 तक के लिए बैन कर दिया. बाद में इसे अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया.

अचानक हटाया एक्सपोर्ट से बैन

सरकार का शुक्रवार का आदेश प्रभाव में आता उससे पहले ही सरकार ने शनिवार को प्याज के एक्सपोर्ट से बैन को हटा दिया. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने शनिवार यानी 4 मई की दोपहर इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी. हालांकि बैन को हटाने के साथ ही इसके लिए न्यूनतम निर्यात कीमत (मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस) 550 डॉलर प्रति टन (करीब 45,850 रुपए प्रति टन) तय कर दिया. ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है.

क्यों लगाया था एक्सपोर्ट पर बैन?

अलनीनो और बेमौसम बारिश के असर को देखते हुए सरकार ने प्याज के निर्यात पर बैन लगाया था. सरकार ने इसके पीछे की वजह देश में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रण में बनाए रखना बताई थी. इसके बाद मार्च में कृषि मंत्रालय ने प्याज उत्पादन से जुड़े आंकड़े पेश किए. इसके हिसाब से 2023-24 में पहली फसल के दौरान प्याज का उत्पादन 254.73 लाख टन रहने का अनुमान था. ये पिछले साल 302.08 लाख टन उत्पादन के मुकाबले कम था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |