झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप , भोपाल में एक युवक अरेस्ट..

भोपाल। झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। आपको बता दें की रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। यहां पर आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग की और मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया था। बताया जा रहा है कि आरपीएफ ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा यात्रा करते समय बताया गया था की ट्रेन में बम है।

जिसके बाद तत्काल रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और युवक को पकड़ा गया है। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने कोच को पूरी तरह से चेक किया। हालांकि ट्रेन में बम होने की खबर झूठी निकली। जिस युवक ने ट्रेन में बम होने की अफवाह फैलाई थी उस युवक से पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |