कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान…

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई आपको बता दें कि घटना कटनी जिले के खिरहनी ओवर ब्रिज पर हुई। यहां पर कार में अचानक आग लगने से कार में सवार पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। कार में आग लगने से ब्रिज के ऊपर लंबा जाम लग गया था। मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद कार को जेसीबी मशीन की मदद से किनारे किया गया फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कार में अचानक किन कारणों के चलते आग लगी थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |