सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा का इशारा, अमेठी-रायबरेली में गांधी परिवार के लिए ही सारी तैयारी

उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. दोनों ही जगह 20 मई को वोटिंग होगी. कल यानी शुक्रवार को नामांकन करने का आखिरी दिन है. इस बीच, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा नेकहा है कि नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई. कांग्रेस उम्मीदवार दोनों जगह कल नामांकन करेंगे. उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार का ही सहारा है.

उम्मीदवार को लेकर केएल शर्मा ने कहा, अभी कोई आदेश नहीं आया है. कार्यकर्ताओं की डिमांड है कि गांधी परिवार का ही प्रत्याशी हो. वो आगे कहते हैं कि अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर जो कुछ हो रहा है गांधी परिवार के लिए हो रहा है. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज कोई घोषणा हो जाएगी. सीईसी ने सारी जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खरगे को दिया है. आज शाम तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी.

जयराम रमेश ने और क्या कहा?

जयराम रमेश ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें लेकिन उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना होगा. ये दोनों हमारे स्टार प्रचारक हैं लेकिन सीईसी, कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें लेकिन यह उनकी निजी पसंद है. उन्हें निर्णय लेना होगा…

उधर, सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी से कहा कि अमेठी-रायबरेली गांधी परिवार नहीं लड़ेगा तो पूरे उत्तर भारत में गलत संदेश जाएगा. वहीं, राहुल गांधी का कहना है कि मैं हार से नहीं डरता. अमेठी से भी लड़ लूंगा, लेकिन जीतने पर वायनाड नहीं छोड़ूंगा. प्रियंका गांधी का कहना है कि क्या ये अच्छा लगेगा कि आजादी के आंदोलन से निकले दल से तीनों गांधी संसद में हों. ये शोभा नहीं देता. लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी से कहा कि दोनों को लड़ना होगा. संदेश देना जरूरी है, वरना कम से कम कोई एक लड़े. ऐसे में अब वीटो का इंतज़ार. क्या सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के हस्तक्षेप के बाद राहुल और प्रियंका तैयार होंगे.

गांधी परिवार का है गढ़

अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं, क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है. अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से राहुल गांधी ने किया और वह लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए. वह 2019 में बीजेपी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे.

राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था. इस बार भी राहुल वायनाड से चुनाव मैदान में हैं. सात चरण के आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपनी पार्टी से जो भी आदेश मिलेगा, उसका वह पालन करेंगे. अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. 2019 में रायबरेली सीट से उनकी मां सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |