एक्सन मोड़ में एसपी, सट्टा वालो पर बरपा कहर,लालघाटी थाना के दुपाड़ा में बड़ी कार्यवाही,चौकी प्रभारी भी निलंबित

शहजाद खान-
जुआ सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए शाजापुर एसपी जगदीश डाबर के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं बावजूद उसके कई स्थानों पर जुआ सट्टा चलने की खबर मुखबिर के द्वारा एसपी को मिल जाती है,जिस पर कार्यवाही भी तुंरत देखने को मिलती है,ऐसा ही मामला 30 सितम्बर को देखने को मिला। एडिशनल एसपी टी एस बघेल ने बताया कि लालघाटी थाना की दुपाडा चौकी क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर अवैध सट्टा संचालको के स्थान पर जाकर चारो तरफ घेरा बंदी कर दबीश दी गई और 3 आरोपीयो को गिरफ्तार कर 36,840 रूपये सट्टा सामाग्री जप्त की है। SP जगदीश डावर ने दुपाडा चौकी प्रभारी सउनि दरबारसिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है। दुपाडा क्षेत्र में अवैध सट्टा संचालन की गुप्त सूत्रो से जानकारी प्राप्त हुई थी उक्त सुचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एसपी जगदीश डावर के निर्देशन में एएसपी टी.एस. बघेल के मार्गदर्शन ओर नेतृत्व में एक टीम गठीत की गई
एएसपी टी.एस.बघेल ने बताया कि उक्त टीम द्वारा थाना लालघाटी दुपाडा चौकी मे अवैध सट्टा संचालको के स्थान पर जाकर चारो तरफ घेरा बंदी कर दबीश दी गई। थाना लालघाटी के बल को भी साथ मे हमराह लिया गया। थाना लालघाटी पर सट्टे का अपराध कायम कर कुल 36,840 रूपये एवं सट्टा सामाग्री सहित 03 आरोपी इकबाल हुसैन, ईश्वरसिह भाटी एवं बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं एसपी जगदीश डावर ने दुपाडा चौकी प्रभारी सउनि दरबारसिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया
टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु एसपी द्वारा इन्हे पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |