थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़,अड़ी बाजी कर पैसे मांगने वाले के विरुद्ध थाना नरसिंहगढ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*

नरसिंहगढ-

आम जनता से अड़ी बाजीकर रूपए पैसे मांगने वाले आरोपियों विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही कि जावें प्राप्त निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय नरसिंहगढ श्री भारतेन्दु शर्मा के निर्देशानुसार अड़ी बाजी कर रुपये पैसे मांगने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फरियादी भगवान सिंह पिता गंगाराम लोधा निवासी ग्राम बैरिया खेड़ी थाना सुठालिया हाल फूलबाग नरसिंहगढ़ का दिनांक 13/09/22 को रात 12:30 बजे मिट्ठूपुर गांव से भजन संध्या से लौटकर अपने घर नरसिंहगढ़ आ रहा था रास्ते में जल मंदिर गेट के पास बाथरूम करने अपनी मोटर साइकिल रोकी उसी समय एक लड़का आया और बोला कि मैं रवि मेवाडे हूं तू मुझे जानता नहीं है तेरे पास जितने पैसे हैं जल्दी निकाल कर दे दे मुझे शराब पीना है फरियादी ने रुपए देने से मना किया तो फरियदि के साथ हाथ थप्पड़ों से मारपीट की फरियादी भगवान सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी रवि मेवाड़ा भोई निवासी बारहद्वारी नरसिंहगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 527/2022 धारा 294, 327 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि मेवाड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया
इस मामले मे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक 437 भूपेश सिंह, आरक्षक 158 मुकेश वर्मा, आरक्षक 527 राघवेंद्र आरक्षक 610 लालाराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा । पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |