लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. इस फेज में मोदी सरकार के 5 केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की साख दांव पर लगी है. यह चरण इसलिए भी अहम है कि बीजेपी पिछले चुनाव में इन 88 सीटों में से करीब 60 फीसदी सीटें जीतने में कामयाब रही थी, तो कांग्रेस 20 फीसदी सीट पर सिमट गई थी. हालांकि, दूसरे फेज में कई सीटें ऐसी हैं, जो अपना सियासी रंग बदलती रही है. इसके चलते ही माना जा रहा है कि यह फेज देश की सत्ता की किस्मत का फैसला करेगा.

दूसरे चरण की जिन 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है उन पर 1198 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. इनमें 1097 पुरुष, 100 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है. दूसरे फेज में असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, कर्नाटक की 14, केरल की 20, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 8, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, बंगाल की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, मणिपुर और त्रिपुरा की 1 सीट शामिल है.

पांच साल पहले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी था, जबकि कांग्रेस काफी पिछड़ गई थी. दूसरे फेज में जिन 88 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें बीजेपी 52 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और कांग्रेस को 18 सीट मिली थी. वहीं, अन्य दलों को 18 सीटें मिली थीं, जिसमें 7 सीटें बीजेपी के सहयोगी दलों को मिली थीं और 11 सीटें कांग्रेस के सहयोगी और अन्य विपक्षी दलों को मिली थीं. इस बार के बदले हुए सियासी समीकरण में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की फाइट मानी जा रही. ऐसे में सभी की निगाहें दूसरे चरण की उन सीटों पर हैं, जो 2024 के सत्ता का फैसला करेंगी?

कौन-कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव

2024 के लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण की 88 सीटों में उम्मीदवारों को देखें तो बीजेपी 69 सीटों पर किस्मत आजमा रही है, जबकि कांग्रेस 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है. एनडीए के सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना 3 सीट पर चुनाव लड़ी, जेडीयू 4 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा आरएसपीएस 1 सीट और जेडीएस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के आरजेडी 2, सपा 4, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 2 सीट, आरसीपी 1, केसीएम एक, एनसीपी 1, उद्धव ठाकरे की शिवसेना चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

वहीं, दूसरे चरण की 88 सीटों को देखें तो 34 सीटें ऐसी हैं जिन पर पिछले तीन लोकसभा में एक ही पार्टी का कब्जा है, जबकि 54 सीटों पर सियासी मिजाज बदलता रहा है. पिछले तीन बार से लगातार जीतने वाली 34 सीटों में से 19 सीटें बीजेपी के पास हैं, कांग्रेस के कब्जे में 8 सीटें और अन्य दलों के हिस्से में सात सीटें हैं. वहीं, 54 सीटें शिफ्ट होती रही हैं, जिसमें कुछ सीटों पर दो बार से किसी का कब्जा है, तो कुछ सीटों पर हर बार सांसद बदल जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |