उज्जैन ▪️थाना इंगोरिया पुलिस ने जिला बदर बदमाश को 01 पिस्टल व राऊण्ड सहित किया गिरफ्तार। ▪️आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कुल 07 अपराध पंजीबद्ध।

उज्जैन
▪️थाना इंगोरिया पुलिस ने जिला बदर बदमाश को 01 पिस्टल व राऊण्ड सहित किया गिरफ्तार।
▪️आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कुल 07 अपराध पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उज्जैन जिले में लोकसभा चुनाव मे अवैध हथियार,अवैध शराब तस्करी, गौ तस्करी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अड़ीबाजी करने वाले लोगों के विरूद्ध पिछले कुछ समय से निरन्तर धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नितेश भार्गव व अनुविभागीय अधिकारी श्री एम.एस.परमार के मार्गदर्शन में थाना इंगोरिया टीम द्वारा आरोपियों की धड़पकड़ हेतु अपने पुराने मुखबीरों से निरंतर संपर्क किया जा रहा था।
दिनांक 24.04.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम सिजावता मे जाट धर्मशाला के पीछे जिला बदर आरोपी बैठा है तथा अपने पास अवैध हथियार भी लिये हुए है सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर घेराबंदी कर जिलाबदर बदमाश को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय मैग्जिन व 01 राउण्ड के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी काफी शातिर है जो कि थाना इंगोरिया क्षेत्र के ग्राम सिजावता का रहने वाला है आरोपी आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरुद्ध थाना इंगोरिया मे कुल 07 अपराध दर्ज है।
थाना इंगोरिया पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी से पूछताछ के दौरान अवैध हथियारो के धंधे में और भी लोगो के सम्मिलित होने की जानकारी मिली है, जिस पर कार्यवाही जारी है।

▪️ सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरी. चंद्रिकासिंह यादव, उनि.बबलेश कुमार, सउनि दिनेश निनामा, प्र.आर.1340 शहजाद, प्र. आर. अखिल शुक्ला, आर. गिरधारी कनेल, आर. सतीश राठौर, आर. स्वरुप हिरवे की सराहनीय भूमिका रही ।
#उज्जैन_पुलिस #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |