लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल

गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने एक फर्जी सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. वो खुद को भारत सरकार के गृह विभाग का अधिकारी बताता था. जब पुलिस लोकसभा चुनाव के लिए गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी तो आरोपी सौरिश बोस अपनी दिल्ली पासिंग क्रेटा कार लेकर निकल गया. पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने उसका पीछा किया. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पाया गया कि उसकी कार में भारत सरकार का स्टीकर लगा है. साथ ही लाल-नीली बत्तियां और हूटर भी लगा था.

पुलिस ने आरोपी को विजय चार रोड के पास गाड़ी रोकने को कहा था. लेकिन सौरिश वहां से गाड़ी भगाकर आगे निकल गया. पुलिस भी उसके पीछे गई. आगे जाकर उसे अरेस्ट कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ की गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सौरिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वह पुणे में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम करता है.

सरकारी गाड़ी में घूमने का शौक

सौरिश को सरकारी अधिकारी की तरह लाल बत्ती वाली गाड़ी में घूमने का बहुत शौक है. इसलिए वो फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था. इससे पहले भी वह पश्चिम बंगाल में इसी तरह लाल बत्ती लगी कार में फर्जी अधिकारी बनकर घूमता हुआ पकड़ा गया था. तब भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अहमदाबाद पुलिस की मानें तो दो दिन पहले यह आरोपी सरकारी अधिकारी बनकर उदयपुर भी गया था. गौरतलब है कि आरोपी फर्जी अफसर होने के साथ-साथ आईपीएस और आईएएस अफसरों के साथ फोटो खिंचवाने का भी बेहद शौकीन है. गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है.

रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की बेटी से शादी

आरोपी सौरिश बोस फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर पहले भी विवादों में आ चुका है. उसने एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की बेटी से शादी की थी. कहा था कि वो सरकारी अधिकारी है. बाद में दोनों के बीच मतभेद होने लगे तो सौरिश ने अपनी पत्नी के खिलाफ कार चोरी का मामला दर्ज करवा दिया. लेकिन जांच में पता चला कि आरोपी ने यह कार अपनी पत्नी को तोहफे में दी थी. फिलहाल, गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस ने आगे की पूछताछ शुरू कर दी है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रेड लाइट और हूटर उसने कहां से लगाए गए थे और क्या आरोपी ने फर्जी अधिकारी बनकर किसी के साथ धोखाधड़ी की है?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |