“सी-विजिल एप” पर उल्लंघन की मिली 3 हजार 757 शिकायतें सभी शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण

भोपाल : मंगलवार, अप्रैल 23, 2024, 13:51 IST
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। नागरिकों से “सी-विजिल एप” पर आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। “सी-विजिल एप” पर 16 मार्च से 23 अप्रैल तक आचरण संहिता उल्लंघन की 3 हजार 757 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है।

श्री राजन ने बताया कि मुख्य रूप से ग्वालियर में 381, सागर में 295, उज्जैन में 257, दमोह में 224, मुरैना में 184, राजगढ़ में 177, रीवा में 166, इंदौर में 159, सीहोर में 119, खरगौन में 112, नरसिंहपुर में 109, कटनी में 106 और सतना जिले में 104 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस प्रकार की शिकायतें मिली हैं।

श्री राजन ने प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे “सी-विजिल एप” से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “सी-विजिल एप” डाउनलोड करना होगा।

100 मिनट में होगी कार्रवाई

श्री राजन ने बताया कि नागरिक को आचरण संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो “सी-विजिल एप” पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श निर्वाचन आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए “सी-विजिल एप” तैयार किया गया है। इस एप के जरिए व्यक्ति राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से लाने-ले जाने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों या परिसर पर चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा करने, लगाने या दीवार पर चुनावी विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |