24 घंटे में परमाणु हथियारों की पूरी दुनिया में बढ़ी हलचल, कई देश कर रहे तबाही का रिहर्सल

पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध की आहट तेज हो गई हैं. पिछले 24 घंटे में दुनिया के कई हिस्सों में जबरदस्त परमाणु हलचल देखी गई है. नार्थ कोरिया, ईरान, पौलेंड, रूस और अमेरिका तक में परमाणु बमों के बारे में चर्चा होने लगी है. नार्थ कोरिया पिछले कई महीनों से अमेरिकी और दक्षिण कोरिया की बढ़ती करीबी पर धमकी देता आ रहा है. दक्षिण कोरिया की सेना के साथ किए गए अमेरिकी सेना के युद्धअभ्यास के बाद नार्थ कोरिया ने भी अपने मिसाइल और टैंक की ताकत दुनिया को दिखाई थी. अब उसने युद्धाभ्यास के जवाब में न्यूक्लियर काउंटर अटैक की भी ड्रिल की है.

उधर ईरान की संसद में परमाणु बम जल्द बनाने के लिए चर्चा है. तो पोलैंड भी अमेरिका का परमाणु बम रखने के लिए तैयार हो गया है, पोलैंड के राष्ट्रपति के परमाणु बम वाले बयान के बाद फोरन बाद रूस ने भी पोलैंड को धमकी दे डाली है.

नार्थ कोरिया ने किया परमाणु ड्रिल

उत्तर कोरिया के किंग किम जोंग उन की देखरेख में कोरिया सेना ने “परमाणु ट्रिगर” मैनेजमेंट सिस्टम ने परमाणु जवाबी हमले का पहला अभ्यास किया. राज्य मीडिया ने मंगलवार को कहा, वाशिंगटन और सियोल समुद्री सीमा विवाद पर नार्थ कोरिया से बातचीत शुरू करने के लिए तैयार थे और इस बीच नार्थ कोरिया ने परमाणु ड्रिल की.

इस ड्रिल के तहत परमाणु संकट के हालात में सबसे पहले उत्तर कोरिया का अलार्म – ह्वासनपालर्योंग को जारी किया गया. अलार्म बजते ही न्यूक्लियर फ़ोर्स के सभी यूनिट को एक्टिव होने का रिहर्सल कराया गया. नकली परमाणु वार हेड के साथ सुपर लार्ज मल्टीपल रॉकेट लांचर से न्यूक्लियर गोले भी दागे गये. सुपर लार्ज मल्टीपल रॉकेट से एक आइलैंड को टार्गेट किया गया जो 352 किलोमीटर दूर था. उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर ड्रिल की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि पहली बार इसमें एक असली जंग की तरह शुरू से लेकर आख़िर तक की सभी प्रक्रियाओं को शामिल किया गया था.

ईरान की संसद में परमाणु बम की गूंज

मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है. 14 अप्रैल को इजरायल पर ईरान के हमले के बाद से यह आशंका बनी हुई है कि ना जाने कब मध्य-पूर्व एक लंबे युद्ध की चपेट में आ जाए. ईरान के एक सांसद की धमकी दी गई कि सुप्रीम लीडर ने आदेश दिया तो एक वे एक हफ़्ते में ईरान के लिए परमाणु बम बना लेंगे. बता दे कि अमेरिका और इजराइल आरोप लगाते आए हैं कि ईरान कई सालों से परमाणु बम बनाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि इन आरोपों को इजराइल नकारता आया हैं, लेकिन इस धमकी के बाद लग रहा है ईरान ने परमाणु संपन्न देश बनने की पूरी तैयारी कर ली है.

पोलैंड और रूस में गहराया तनाव

रूस के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच पोलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के परमाणु हथियार रखने के लिए पोलैंड तैयार है. रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि जब पोलैंड नाटो का पहले से ही सदस्य है तो फिर अपनी सुरक्षा के नाम पर अमेरिकी परमाणु हथियारों को क्यों रखना चाहता है. रूस ने चेतावनी दी है कि अगर पोलैंड ने ऐसा किया तो नाटो से जंग के हालात में पोलैंड में मौजूद अमेरिकी परमाणु हथियार रूस के सबसे पहले टार्गेट पर होंगे. यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब रूस को आशंका है कि अमेरिकी और फ़्रांस की स्पेशल फ़ोर्स रोमानिया के रास्ते यूक्रेन में प्रवेश कर चुकी है और ओडेसा में मौजूद है. अमेरिका ने इस बीच एजवाइजर के नाम पर अपने कई और सैन्य अधिकारियों को यूक्रेन में तैनात करने की घोषणा की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |