इंदौर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल पर सट्टा खिला रहे पांच युवकों को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे…

मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार आईपीएल सट्टा संचालित करने बालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस ने अन्नपूर्णा क्षेत्र से आईपीएल का सट्टा पकड़ा है अन्नपूर्णा इलाके में इसी सीजन के दौरान लगातार चौथी कार्रवाई हुई है।

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपुर्णा क्षेत्र में  एक मकान पर दबिश दी गई। यहां चेन्नई और लखनऊ के मैच पर क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खिला रहे आरोपियों को पकड़ा गया है।

आरोपियों ने बताया कि वह सभी चयन सोनी निवासी सुदामा नगर के लिए काम करते हैं। उनसे मोबाइल, टीवी, लैपटॉप जब्त हुए गौरतलब है कि आईपीएल के इसी सीजन में पुलिस की अन्नपूर्णा इलाके में यह चौथी दबिश है। जिसमें ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाते सटोरिए पकड़े गए हैं। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल लेपटॉप और टीवी जब्त कर लाखों का हिसाब किताब बरामद किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |