जनसभा में बोले सीएम मोहन यादव, देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

खंडवा। देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया भारत की तरफ देख रही है। दुनिया के लोग मोदी जी का मान सम्मान करते हुए 142 करोड़ देशवासियों का मान सम्मान करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खंडवा में आम सभा को संबोधित करते हुए कही।

सीएम यादव ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके परदादा नाना सत्रह साल प्रधानमंत्री रहे, जिनकी दादी प्रधानमंत्री रही। जिनके पिता जी प्रधानमंत्री रहे। लगातार सरकार बनने के बाद उनकी मम्मी ने भी पीछे से सरकार चलावाई। आपको गरीबों की चिंता नहीं हुई। कितनी बेशर्मी से बोलते हैं एक बार सरकार बनवा दो एक झटके से गरीबी दूर कर देंगे। गरीबी दूर तुम्हारे पिताजी ने नहीं की, दादी ने नहीं की। पूरा खानदान तो हो गया, अब क्या कर लोगे। कब तक झूठ बोलोगे।

आमसभा से पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा से घोषित लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ नामांकन फार्म भरने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रस्तावक लक्ष्मण पटेल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, धर्मेंद्र बजाज मौजूद रहे।

नामांकन फार्म भरने के बाद सीएम का रोड शो हुआ, जो नगर निगम से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए घंटाघर चौक, केवलराम चौराहा होते हुए सूरजकुंड सभास्थल पर पहुंचा। इस दौरान जगह जगह फूलों की वर्षा करके मुखमंत्री का स्वागत किया गया। आदिवासी और गणगौर नृत्य भी हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |