सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, टायर फटने से पलट गया ट्रैक्टर, ड्राइवर की हुई मौत..

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है आपको बता दें की एक ट्रैक्टर आगे का टायर फटने से अचानक पलट गया हादसे के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने और जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना सरई थाना क्षेत्र की है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे अन्य सवारियों की जान बचाई।

ट्रैक्टर में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार देर रात की है। यह हादसा सरई थाना क्षेत्र के तिनगुड़ी चौकी बकहुल जंगल में हुआ है। टायर फटने के बाद ट्रैक्टर अचानक पलट गया था जिसके बाद ट्रैक्टर ने आग पकड़ ली। फिलहाल इस पूरे मामले की सरई थाना पुलिस जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |