दुबई में तूफान और भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक जलमग्न

संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थित पैदा हो गई. अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कई प्रमुख हाईवे और एयरपोर्ट पर पानी भर गया. जिसकी वजह से विमानों की आवाजाही भी प्रभावित रही. इस बीच संयुक्त अरब अमीरात के पड़ोसी ओमान में भी भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई. बाढ़ में की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार की रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित रहीं. दुबई एयरपोर्ट की गिनती दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक होती है. मंगलवार शामिल तक संयुक्त अरब अमीरात में 120 मिली मीटर (4.75 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई. शहरों की सड़कें पानी से लबालब नजर आई हैं.

भारी बारिश और तूफान की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है. अधिकतर सरकारी ऑफिस भी बंद रहे. सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से कई गाड़ियां भी फंसी नजर आईं. कुछ लोगों के घरों में पानी भी घुस गया, जिसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा. खराब मौसम को देखते हुए दुबई पुलिस ने लोगों को सचेत करते हुए एक पब्लिक सेफ्टी एडवाइजरी जारी की थी.

बुधवार सुबह तक होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग की एडवाइजरी के मुताबिक, बुधवार सुबह तक बारिश और तूफान की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. बारिश की वजह से एयरपोर्ट के साथ-साथ कई मॉल, मेट्रो स्टेशन और अन्य पब्लिक प्लेस पूरी तरह से जलमग्न नजर आए हैं.

पिछले साल भी हुई थी भयंकर बारिश

बता दें कि पिछले साल बारिश और तूफान की वजह से कतर, बहरीन और सऊदी अरब में भारी हालात खराब हैं. जानकारी के मुताबिक, दुबई एयरपोर्ट पर पानी भर जाने की वजह से विमानों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई थी. करीब 45 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई जबकि 3 फ्लाइट को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |